Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSफतेहाबाद में गाय की बछड़ी के साथ कुकर्म:महिला ने बेटे-पड़ोसी के खिलाफ...

फतेहाबाद में गाय की बछड़ी के साथ कुकर्म:महिला ने बेटे-पड़ोसी के खिलाफ कराई FIR; 10 साल पहले छोड़ गई थी पत्नी

Tohana Area Misdeed With Cow Calf

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में एक गाय की बछड़ी के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गाय पालने वाली महिला ने अपने ही बेटे व पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप जड़े हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व 377 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी हो चुकी है और 10 साल पहले उसकी पत्नी उसके बेटे को छोड़कर चली गई थी। उसने घर पर गाय पाली हुई है। उसकी गाय की करीब एक साल की बछड़ी है। 25 जनवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी।

शिकायतकर्ता अनुसार अगले दिन वह वापस आई तो उसका बेटा व खेत का पड़ोसी उनके घर पर मौजूद थे। उसके घर आते ही पड़ोसी उसके घर से भाग निकला। जब उसने अपनी

बछड़ी को देखा तो उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था।

READ ALSO:लुधियाना में भारत पेपर्स लिमिटेड में ED का छापा:200 करोड़ का बैंक फ्रॉड किया; दो पूर्व डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर चुकी CBI

महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने पूरी तसल्ली की तो पता चला कि उसकी गैर मौजूदगी में उसके बेटे व खेत पड़ोसी ने उसकी बछड़ी के साथ कुकर्म किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tohana Area Misdeed With Cow Calf

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments