Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeUncategorizedसिद्धू मूसेवाला का नया गाना ड्रिप्पी रिलीज:एक घंटे में 9.73 लाख लोगों...

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ड्रिप्पी रिलीज:एक घंटे में 9.73 लाख लोगों ने देखा वीडियो; हत्या के बाद छठा सॉन्ग

Punjabi Singer Sidhu Moosewala 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ड्रिप्पी शुक्रवार (2 फरवरी) को रिलीज हो गया। मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज होने वाला यह उनका छठा गाना है। रिलीज से पहले करीब 50 हजार से ज्यादा लोग यूट्यूब पर इसका इंतजार कर रहे थे। एक घंटे में ही 9.73 लाख से ज्यादा लोगों ने गाना देखा।

वहीं करीब 4.63 लाख लोगों ने गाने को लाइक भी किया। एक लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। गाने को मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने रिलीज किया। बाद में दोनों ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

सिद्धू मूसेवाला के फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया। ये ड्रिप्पी गाना 3.17 मिनट का है। इसमें मूसेवाला के साथ साथ रैपर Mxrci का भी रैप शामिल है। पूरे गाने में एनिमेशन के जरिए वीडियो लगाया गया है। बेटे के गाने को भरपूर प्यार मिलता देखकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर खुश हैं।

सिद्धू मूसेवाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गाना सिद्धू मूसेवाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसे लेकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने भी स्टोरी शेयर की। गाना सुबह 11 बजे यूट्यूब पर 5वें नंबर पर ट्रेंडिंग पर चल रहा था। पूरे गाने को रैप की तरह गाया गया है। पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को एक पोस्टर शेयर कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी थी।

माता-पिता बोले- बेटा लोगों के दिलों में जिंदा
मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि उनका सिद्धू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। ये नया गाना सिद्धू के फैंस को उनकी ओर से तोहफा है। बलकौर सिंह ने कहा था कि बेटे मूसेवाला की हत्या को करीब 650 दिन होने को आ रहे हैं लेकिन मारने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। उन्होंने सिद्धू के फैंस का धन्यवाद किया।

सिद्धू की मौत के बाद ये 6वां गाना
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद परिवार द्वारा रिलीज किया गया ये 6वां गाना है। हत्या के बाद सबसे पहला गाना SYL 23 जून 2023 को रिलीज हुआ था। जिसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था। 72 घंटों में इस गीत को 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। जिसके बाद यह गाना भारत में बैन कर दिया गया।

READ ALSO: WhatsApp में जल्द ही आने वाले हैं ये पांच फीचर्स, नोट करके रख लें

इसके बाद चोरनी, SYL, वॉच आउट, मेरा नाम और वार रिलीज हुआ है। वॉच आउट 31 मिलियन, चोरनी 62 मिलियन, मेरा नाम 71 मिलियन, और वार 54 मिलियन लोगों ने देखा था।

Punjabi Singer Sidhu Moosewala 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments