Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब सरकार आज आपके द्वार:CM मान बोले- शहर-गांव से गवर्नमेंट चलने का...

पंजाब सरकार आज आपके द्वार:CM मान बोले- शहर-गांव से गवर्नमेंट चलने का सपना पूरा; 5 मिनट में नव-विवाहित जोड़े को मिला मैरिज सर्टिफिकेट

Punjab Sarkar Aapke Dwar Scheme 

पंजाब में आज से सभी 23 जिलों में पंजाब सरकार, आपके द्वार योजना शुरू हो गई है। सभी जिलों के सब डिविजनों में मंत्री व विधायकों ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसके साथ ही 45 सुविधाएं, जिनके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था, इस कैंप में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कैंपस का दौरा करने के लिए भांखरपुर कैंप पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कैंप में विभिन्न विभागों के कामों का दौरा किया। वहीं, लोगों से भी मिले। इस दौरान महिला फायरमैन भी पहुंची। जिन्होंने अपनी मुश्किल बताई कि पुलिस व अन्य विभागों में फिजिकल टेस्ट के दौरान महिलाओं को छूट दी जाती है। लेकिन, फायर डिपार्टमेंट में महिलाओं को भी लड़कों की तरह 60 किलो भार उठाने के लिए कहा जाता है।

CM ने उसी समय अधिकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि उनकी 1400 पोस्ट अभी रखी गई हैं। जल्द ही नियम में बदलाव कर महिलाओं का टेस्ट दोबारा से करवाया जाएगा।

वहीं, मोगा के गांव मियांवाला में एक नव-विवाहित जोड़े को 5 मिनट में मैरिज सर्टिफिकेट दे दिया गया। शादी की लावें लेने के बाद जोड़ा सीधा ही कैंप में पहुंच गया। जहां स्थानीय डीसी की तरफ से उन्हें सर्टिफिकेट हाथों-हाथ दिया गया और शगुन का चेक भी सौंपा गया।

सरकार बनाने से पहले घर आते थे नेता, बाद में चंडीगढ़ आना पड़ता था
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले नेता आपके घर आते थे और उसके बाद आपको अपने कामों के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता था। कोई डॉक्यूमेंट रह जाता था तो वापस जाना पड़ता था। दिहाड़ी खराब, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सीएम मान ने कहा- मेरा सपना पूरा हो गया। अपने संगरूर के किराए के मकान से बोला था, सरकार शहर-कस्बों से चलेगी। आज वही हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपनी इस योजना के बारे में दिसंबर 2023 में ही घोषणा कर दी थी। इसे असल रूप देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई। वहीं, सभी मंत्री व विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दिन अपने वार्डों में ही रुकेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। सब-डिविजनों में एसडीएम और माल विभाग के अधिकारी नेतृत्व करेंगे।

READ ALSO:Loan Apps: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 2,200 फर्जी लोन एप, सरकार ने दी जानकारी

नोडल अधिकारी की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी व पंचायत सचिव निभा रहे हैं।

ये कैंप सुबह 10 बजे शुरू हो चुके हैं और शाम 5 बजे तक चलेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 1 बजे तक होगी। एक घंटे के लंच ब्रेक के बाद दूसरी शिफ्ट 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी। सभी जिलों ने अपने-अपने स्तर पर शेड्यूल तैयार कर लिए हैं। जिन भी इलाकों में कैंप लगाए जाएंगे, वहां के लोगों को पहले ही सूचनाएं दे दी गई हैं।

लोगों को एक छत के नीचे मिलेंगी सेवाएं
इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य लक्ष्य पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही लोक भलाई स्कीमों का लाभ पहुंचाने और नागरिकों की मुश्किलों को सुन तुरंत निपटारा करना रखा गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कैंप में प्राप्त योग्य एप्लिकेशन का पहल के आधार पर निपटारा करें।

Punjab Sarkar Aapke Dwar Scheme 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments