Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनवजोत सिद्धू का केंद्र सरकार पर हमला:बोले- पंजाब पूरी तरह से कर्नाटक...

नवजोत सिद्धू का केंद्र सरकार पर हमला:बोले- पंजाब पूरी तरह से कर्नाटक के हक में; दोनों एक ही टाइटैनिक जहाज पर सवार

Karnataka Government Delhi Protest

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के पूर्व प्रधान व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में कर्नाटक सरकार के हक में आवाज उठाई है। इसके साथ ही केंद्र पर भी हमला किया है कि राज्यों का संघ मिलकर ही केंद्र को बनाता है। यहां से एकत्रित पैसे से केंद्र को फंडिंग होती है। ऐसे में राज्यों के साथ भेदभाव ठीक नहीं है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- कर्नाटक अपनी प्रभावित वित्तीय स्वायत्तता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसे तमिलनाडु व केरल भी सपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब हमारे संघीय ढांचे को बचाने की इस लड़ाई में कर्नाटक का पूरा समर्थन करता है, क्योंकि हम एक ही जहाज टाइटैनिक पर सवार हैं।

GST कलेक्शन राज्य को देने में देरी, खेतीबाड़ी नियम, RDF का पैसा, डैम मैनेजमेंट को फंडिंग, चंडीगढ़ पंजाब को देने, नदियों के पानी के लिए बनाए गए भेदभाव के नियम पंजाब के मुद्दे हैं। पंजाब हमारे संघीय ढांचे की रक्षा के लिए कर्नाटक CM सिद्धारमैया के साथ मजबूती से खड़ा है। राज्यों का संघ और वहां से मिलने वाला वित्त पोषण ही केंद्र को बनाता है।

पंजाब भी आज करेगा प्रदर्शन का समर्थन
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली जंतर-मंतर में पहुंच रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री मान के जरिए पंजाब भी केरल व तमिलनाडु की तरह खुले रूप से वित्तीय स्वायत्तता के लिए कर्नाटक के सपोर्ट में उतर आएगा।

जानें क्यों कर रहा है कर्नाटक दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बीते कल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें सरकार के कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे। कर्नाटक का आरोप है कि केंद्र सरकार हमें न तो टैक्स का हिस्सा दे रही है और न ही आर्थिक मदद। जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने इस प्रदर्शन को चलो दिल्ली नाम दिया है।

READ ALSO:बनेगी बिगड़ी बात, परिवार का मिलेगा पूरा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने समझाया कि हम 100 रुपए केंद्र सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन 12-13 रुपए ही वापस मिल रहे हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें अपना हक चाहिए। जो नीतियां गुजरात के लिए बनाई जा रही हैं, हमारे लिए भी वही होनी चाहिए। कर्नाटक के अलावा केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना भी केंद्र सरकार पर फंड्स के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।

Karnataka Government Delhi Protest

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments