Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeUncategorizedइंस्टेंट ग्लो पाना चाहते है, तो चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करे...

इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते है, तो चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करे बेसन

Besan for skin

बेसन का इस्तेमाल कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के बनाने के लिए किया जाता है। आप बेसन से ढोकला, बेसन के लड्डू और बेसन का चीला जैसी कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते है। बेसन से केवल आप कई तरह के डिशेज ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी कर सकते है। बेसन में कई तरह के नेचुरल चीजों को मिलाकर आप फेस पैक तैयार कर सकते है। बेसन का फेस पैक आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लगाएगा।

Read also: आधार को घर बैठे ऐसे करे लॉक; कोई भी नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

  1. कच्चा दूध और बेसन
    दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब बेसन के पैक से कुछ देर के लिए स्किन की मसाज करे। 10 मिनट बाद इस पैक को चेहरे से हटा दे।
  2. बेसन और नींबू
    एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब बेसन और नींबू के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे हटा दे। बेसन का ये पैक टैनिंग को भी दूर करता है। ये पैक आपकी रंगत निखारता है।
  3. बेसन और शहद
    आप चेहरे के लिए बेसन और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए 1 से 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं. कुछ देर हल्के हाथों से स्किन की मसाज करे। बेसन और शहद के पेस्ट को 10 मिनट बाद हटा दे।
  4. टमाटर और बेसन
    टमाटर और बेसन से भी फेस पैक तैयार कर सकते है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन में टमाटर का पल्प मिलाएं। टमाटर और बेसन के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर बीस मिनट के लिए लगा रहने दे। अब सादे पानी से चेहरे को धो ले। टमाटर और बेसन के पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते है।

Besan for skin

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments