Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा BJP प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची जारी:अशोक तंवर और कृष्णमूर्ति हुड्डा...

हरियाणा BJP प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची जारी:अशोक तंवर और कृष्णमूर्ति हुड्डा शामिल; 2 सांसद और 6 विधायक भी किए एडजस्ट

Haryana BJP Spokesperson

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (‌BJP) की तरफ से नेताओं को संगठन में अलग-अलग नियुक्तियां दी जा रही है। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी से विचार-विमर्श के बाद मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने प्रदेश भर में प्रवक्ता एवं पैनालिस्टों की सूची जारी कर दी है।

इसमें कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्‌डा और आम आदमी पार्टी छोड़कर आए पूर्व सांसद अशोक तंवर को भी शामिल किया गया है। दोनों ही नेता काफी तेज तर्रार है। जिसके चलते उन्हें मीडिया पैनालिस्ट की सूची में रखा गया है। इसके अलावा सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल और राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा भी इस सूची में है।

इन्हें मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विधु रावल, वीरेन्द्र चौहान, कर्मवीर सैनी, वंदना पोपली, नेहा धवन, राजबीर रोहिल्ला, यशपाल बत्रा, बिजेन्द्र नेहरा को प्रवक्ता बनाया गया है।

पैनालिस्ट की सूची में 6 विधायक भी

READ ALSO: सिरसा में महिला अधिवक्ता को जारी नोटिस रद्द:28 वकीलों के बयान दर्ज किए गए, बनाया था धरना बंद करने का दबाव

पैनालिस्ट की लिस्ट में राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा, लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ती हुड्डा, पटौदी MLA सत्यप्रकाश जरावता, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक महीपाल ढाण्डा, विधायक असीम गोयल, विधायक भव्य बिश्नोई, विधायक लक्ष्मण यादव, देवेन्द्र दत्ता पानीपत, कृष्ण ढुल पंचकूला, राकेश शर्मा महेन्द्रगढ़, पूर्व विधायक रामचन्द्र कम्बोज, रविन्द्र सांगवान कुरुक्षेत्र, वरूण चौधरी भिवानी, शंकर धूपड़ भिवानी, राजाराम शर्मा और मुकेश कापड़ीवास रेवाड़ी शामिल है।

Haryana BJP Spokesperson

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments