Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा की BJP-JJP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:पूर्व CM हुड्डा ने पेश...

हरियाणा की BJP-JJP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:पूर्व CM हुड्डा ने पेश किया

Haryana Budget Session 

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र (2024) की तीसरे दिन की कार्यवाही आज (22 फरवरी) को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। लंच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मूव किया। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 2 घंटे का समय तय किया। इस पर स्पीकर से विधायकों की बहस भी हुई।

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से किनारा कर लिया। कुंडू ने कहा, कांग्रेस अपनी फजीहत खुद करा रही है। मैं इस फजीहत का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं किसी के पक्ष में वोट नहीं दूंगा।

इसके बाद सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई।

मौजूदा सरकार में हो रहे बड़े घोटाले : बीबी बत्रा

चर्चा के दौरान रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि लोग परेशान हैं। सरकार अंत्योदय का नारा देकर गरीबों का मजाक उड़ा रही है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यह घोटालों की सरकार है। इतने घोटाले बताऊंगा कि आपका दिल दहल जाएगा। मैनें 70 सालों में ऐसी सरकार नहीं देखी। बीबी बत्रा ने कहा, बड़े-बड़े खनन घोटाले हो रहे हैं। इन लोगों ने यमुना का रास्ता बदल दिया। यमुना से पत्थर उखाड़े। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार सहन नहीं कर सकते। फिर ये घोटाले क्यों हो रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमीन अधिग्रहण कर एक इंच भी किसी कंपनी या बिल्डर को नहीं दी। हम चैलेंज करते हैं।

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। बेरोजगारी का मसला हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की भर्ती में कथित गड़बड़ी तक पहुंच गया। बुधवार को कांग्रेस विधायक यसवीर कादियान ने कहा कि 3 करोड़ रुपए के साथ CD भी मिली थी, जिसमें चैट थी।

इस पर सदन में CM मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व पूर्व स्पीकर रघुवीर कादियान 3 घंटे आमने-सामने रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, ‘रघुवीर कादियान जिस CD की बात कर रहे हैं, वह या तो कल तक टेबल करें, वरना उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएंगे।

Haryana Budget Session 

स्पीकर ने मांगा सबूत स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने भी सबूत रखने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने स्पीकर से कहा, आप हमसे सबूत मांगते हैं। ये (सत्ता पक्ष) हमेशा खर्ची-पर्ची की बात करते हैं। ये एक भी पर्ची-खर्ची दिखाएं। इनसे सबूत क्यों नहीं मांगा जाता? बताओ कौन सी पर्ची पकड़ी।

इस पर CM ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ने जो आपके समय और हमारे समय की भर्तियां रद्द की हैं, वह फैसले पढ़ लें कि किस लिए भर्ती रद्द की गईं। फिर तो नेता प्रतिपक्ष मान लेंगे। उसी में खर्ची-पर्ची है। CM ने कहा कि बाहर कुछ भी बोलो, लेकिन सदन में सच कहना होगा। स्पीकर ने कहा कि रिकॉर्ड दिखवा लिया जाएगा। यदि नंबर है तो सरकार से कहूंगा कि इसकी जांच कराई जाए।

29 फरवरी को आएगा 29 हजार भर्ती कर रिजल्ट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दूसरे दिन कहा कि प्रदेश में लगभग 28-29 हजार पदों की भर्ती का परिणाम आगामी 8 दिनों में घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल के दौरान की गई भर्तियों का आंकड़ा पिछली सरकार द्वारा 10 साल में की गई भर्तियों से कहीं अधिक है।

वर्तमान सरकार ने ग्रुप-सी व डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया को सरल करते हुए CET का प्रावधान लागू किया। CET को लागू करने का लक्ष्य इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म करना और मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं का चयन करना है। सरकार ने भर्ती में इंटरव्यू खत्म किया वर्तमान सरकार ने ग्रुप-सी व डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया को सरल करते हुए CET का प्रावधान लागू किया। CET को लागू करने का लक्ष्य इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म करना और मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं का चयन करना है। उन्होंने कहा कि पहले से ठेकेदारों के माध्यम से अस्थाई नौकरी पर लगे कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है।

इसके माध्यम से आउटसोर्सिंग नौकरी युवाओं को दी जाती है और उन्हें EPF, ESI सहित अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग पर पहले से लगे लगभग 1 लाख 8 हजार कर्मचारियों को निगम में पोर्ट किया गया है। निगम में पारदर्शी तरीके से युवाओं का चयन किया जाता है।

READ ALSO:अंबाला में दुकानदार को मारी गोली:बचाव में आए पड़ोसी की जांघ में भी लगी; लाइटर न जलने पर 3 बदमाशों ने की वारदात

कांग्रेस सदन में उठाएगी ये मुद्दे हरियाणा कांग्रेस सूबे में बढ़ते नशे, एससी-बीसी बच्चों का वजीफा बंद होने, एससी वर्ग की योजनाओं, शिक्षा के गिरते स्तर, किसानों की स्थिति, मौसम की मार, बाढ़ के मुआवजे, परिवार पहचान पत्र की गड़बड़ियों, सड़कों की खस्ता हालत और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को भी प्रमुखता के साथ उठाएगी। अलग-अलग मुद्दों को लेकर कांग्रेसी विधायकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। विधायकों की तरफ से सदन में स्थगन व ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे।

Haryana Budget Session 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments