Wednesday, October 23, 2024
Google search engine
Wednesday, October 23, 2024
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ PGI पहुंचा संगरूर का प्रितपाल सिंह:कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की निंदा;...

चंडीगढ़ PGI पहुंचा संगरूर का प्रितपाल सिंह:कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की निंदा; बोले- हरियाणा सीएम दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करें

Pritpal Singh Shifted PGI Chandigarh 

आंदोलन में घायल किसान के रोहतक में होने की सूचना पर पंजाब और हरियाणा सरकार में पैदा हुए विवाद के बाद प्रितपाल को चंडीगढ़ के PGI में शिफ्ट कर दिया गया। देर रात एंबुलेंस प्रितपाल को रोहतक से चंडीगढ़ लेकर पहुंची। पंजाब सरकार की मेडिकल टीम भी वहां मौजूद रही और जांच के बाद उसे PGI में दाखिल कर दिया गया।

घटना को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निंदा की है। कैप्टन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- मैं हमारे युवा किसान प्रितपाल सिंह पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आग्रह करता हूं, लोगों को लंगर परोस रहे एक निहत्थे युवक को बुरी तरह पीटने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सुबह प्रितपाल से मिलने पहुंचे किसान
देर रात चंडीगढ़ में शिफ्ट किए गए प्रितपाल सिंह को मिलने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर भी सीनियर नेताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने इस दौरान प्रितपाल सिंह से बातचीत की और परिवार से मुलाकात भी की। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी पीजीआई डायरेक्टर व डॉक्टरों से मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि प्रितपाल सिंह का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही प्रितपाल सिंह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

चंडीगढ़ पहुंचे प्रितपाल ने 4 दिन बाद अपने परिवार से मुलाकात की है। हरियाणा सरकार की तरफ से कस्टडी पंजाब को सौंपे जाने की बात माने जाने के बाद सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने इसकी सूचना सभी के साथ साझा की। बलबीर सिंह ने बताया कि प्रितपाल सिंह व हर घायल किसान का इलाज पंजाब सरकार मुफ्त में करेगी। अगर और कोई किसान भी हरियाणा सरकार की कस्टडी में है तो उसे लेकर भी बातचीत की गई है।

READ ALSO:पुलिस-किसान टकराव के बाद सामने आए हांसी एसपी:बोले- नहीं किया लाठीचार्ज; घटना में 34 पुलिस कर्मी घायल हुए, 17 वाहन क्षतिग्रस्त

देर रात प्रितपाल सिंह के पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचते ही अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पीजीआई पहुंच गए। उन्होंने हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज से फोन पर बात भी की।

21 फरवरी को हुआ था लापता
किसान प्रितपाल सिंह 21 फरवरी को लापता हुआ था। जिसके बाद अफवाह उड़ी कि उसे किडनैप किया गया है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि वह रोहतक पीजीआई में भर्ती है। अब पंजाब के चीफ सेक्रेटरी (CS) अनुराग वर्मा ने हरियाणा CS संजीव कौशल को चिट्‌ठी लिख किसान को पंजाब के सुपुर्द करने के लिए कहा था।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार की चिट्‌ठी के बाद किसान प्रितपाल को रोहतक से चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

पंजाब सरकार ने हरियाणा चीफ सेक्रेटरी के आगे रखी 2 मांगें

  1. हमारे संज्ञान में आया है कि किसान आंदोलन के दौरान घायल हुए पंजाब के प्रितपाल सिंह का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
  2. अनुरोध है कि प्रितपाल सिंह को पंजाब को सौंप दें, ताकि उनका इलाज पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में मुफ्त में करवाया जा सके। इसके अलावा, यदि पंजाब का कोई अन्य आंदोलनकारी किसान हरियाणा में उपचाराधीन है, तो उसे भी हमें सौंपा जाना चाहिए।

पिता ने कहा था- घसीटते हुए ले गए थे प्रितपाल सिंह को

हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में घायल प्रितपाल निवासी संगरूर के पिता दविंद्र सिंह ने बताया था कि उसका बेटा एक कोचिंग एकेडमी में शिक्षक के पर कार्यरत है, जो बच्चों को पढ़ाता है। बुधवार को प्रितपाल अपने जीजा (जो सरकारी डॉक्टर हैं और एंबुलेंस पर उनकी ड्यूटी है) को कपड़े देने के लिए खनौरी बॉर्डर पर गया था।

इसी दौरान उसके पास एक आंसू गैस का गोला आकर गिरा। जिसके कारण उसे दिखाई देने में भी परेशानी हो गई। इसके बाद पुलिस वालों ने प्रितपाल पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। वहीं, पुलिस वाले उसे घसीटते हुए भी ले गए।

भाई ने कहा डरा हुआ है प्रितपाल सिंह
खनौरी बॉर्डर पर 21 फरवरी को घायल हुए और हरियाणा पुलिस की तरफ से बोरी में डाल ले जाए गए प्रितपाल सिंह का भाई अब सामने आया है। प्रितपाल के भाई ने बताया कि प्रितपाल के पास दो मोबाइल थे। एक पुलिस ने छीन लिया, दूसरा उसी के पास था। दूसरे फोन से प्रितपाल ने उन्हें संपर्क कर बताया कि उसे बोरी में डाल ले गए हैं।

टांगें तोड़ दी गई हैं, उसे नहीं लगता कि वे बचेगा। भाई का कहना है कि प्रितपाल बहुत ज्यादा डरा हुआ है।

सिर, पैर व होंठ पर लगी चोट
दविंद्र सिंह ने कहा कि घायल प्रितपाल को उपचार के लिए जींद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। उसके सिर, पैर व होंठ पर भी चोट लगी हुई है।

Pritpal Singh Shifted PGI Chandigarh 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments