Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में इनेलो नेता की हत्या की जांच CBI करेगी:अंतिम संस्कार थोड़ी...

हरियाणा में इनेलो नेता की हत्या की जांच CBI करेगी:अंतिम संस्कार थोड़ी देर में, CCTV में नजर आए आरोपी

Nafe Singh Rathee Bahadurgarh

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंप दी गई है। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने सरकार से हाईकोर्ट के जज या CBI से जांच कराने की मांग की थी। इस पर गृहमंत्री ने अनिल विज ने जवाब दिया कि हम CBI जांच कराने को तैयार हैं।

इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। थोड़ी देर में राठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 7 दिन का टाइम भी दिया है।

नफे सिंह राठी के हत्या से पहले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश सफेद रंग की कार HR-51BV 1480 में दिख रहे हैं। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हमलावर फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।

राठी की रविवार, 25 फरवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी। राठी बहादुरगढ़ के पास बराही रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रुके थे।

उसी दौरान I-10 कार में आए हमलावर राठी की फॉर्च्यूनर के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राठी पर 40 से 50 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे सोनीपत की तरफ फरार हो गए।

3 भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR
पुलिस ने राठी के भांजे संजय की शिकायत पर भाजपा के पूर्व MLA नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे सतीश नंबरदार, राहुल, कमल और गौरव के खिलाफ हत्या समेत 8 धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राठी समर्थकों ने अस्पताल के बाहर रोड जाम भी किया था। धरनास्थल पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी पहुंचे थे।

झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा कि जांच के लिए 2 DSP के नेतृत्व में 5 टीमें बनाई हैं। CIA और STF को भी लगाया है। इस हमले में राठी के साथ पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल की भी मौत हो गई। वहीं भांजे संजय और निजी सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ ALSO:टेक्नोलॉजी का दिग्गज शो MWC 2024 आज से होगा शुरू, सामने आ सकते हैं ये खास प्रोडक्ट्स

SP ने कहा कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोगों को राउंडअप किया है।

Nafe Singh Rathee Bahadurgarh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments