Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा CM ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

हरियाणा CM ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

CM Nayab Saini Ambala

हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी आज पहली बार पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा में अरदास की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना ख़र्च बिना पर्ची के नौकरियां दी हैं। चिरायु योजना जोड़कर के हर योजना का लाभ देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है, वहां से आज हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। सीएम सैनी ने कहा कि BJP हरियाणा की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी। भाजपा की सरकार ने जो काम किए हैं, उसके बल पर हम जनता के बीच जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं यहां से करनाल जाऊंगा। अंबाला कैंट में एक कार्यक्रम में शामिल हूंगा। पूर्व गृह मंत्री की नाराजगी को लेकर सीएम ने कहा कि अनिल विज हमारे नेता हैं, हमारे आदरणीय हैं। उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद लेता रहूंगा। उन्होंने बताया कि अंबाला में उनका आशीर्वाद लेकर ही चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नए मुख्यमंत्री नायब सैनी से नाराज बताए जा रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को हटाए जाने के बाद विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी के नाम पर अनिल विज मीटिंग से नाराज होकर बाहर आ गए थे। इसके साथ ही वह अगले दिन राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे।

हालांकि इसके बाद जब केंद्रीय नेतृत्व से अनिल विज को फोन किया गया था तो वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधानसभा सत्र में विश्वास मत में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, तब से अब तक अनिल विज अंबाला में ही रह रहे हैं।

READ ALSO: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा सुख समृद्धि भरा

अनिल विज के नाराज होने से मुख्यमंत्री नायब सैनी का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है। अभी तक सैनी के शपथ ग्रहण में सिर्फ 5 मंत्रियों ने ही शपथ ली है। इनमें कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल, डॉक्टर बनवारी लाल के नाम शामिल हैं। नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में सबसे पावरफुल मंत्री कंवरपाल गुर्जर बताए जा रहे हैं, इसकी वजह है कि सीएम के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री शपथ ली है। इसके बाद मूलचंद शर्मा का नाम है।

CM Nayab Saini Ambala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments