Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकेजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस-AAP में टकराव

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस-AAP में टकराव

CM Arvind Kejriwal Arrest

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में AAP के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को आप कार्यकर्ता हरियाणा के कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे।

यहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने वर्करों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बाद में लाठीचार्ज भी किया। बताया जा रहा कि आप नेता अनुराग ढांडा के सिर में चोट लगी है। उनके सिर से खून बह रहा है

वहीं दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे। उन्होंने कहा पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान के साथ खड़ी है।

AAP नेता और समर्थक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में चंडीगढ़ की तरफ निकल पड़े हैं l पंजाब पुलिस ने उन्हें रोकने की व्यवस्था की गई है। उधर, AAP की पंजाब भी संघर्ष की राह पर आ गई है। मोहाली में AAP कार्यकर्ताओं की तरफ से राज्य स्तरीय धरना दिया जा रहा है। इसमें कई सीनियर नेता और मंत्री पहुंचे हैं।

गुरुद्वारा अंब साहब के बाहर यह प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। AAP नेता और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, चेतन सिंह जोड़ामाजरा और चरणजीत सिंह धरने में पहुंच गए हैं। AAP समर्थकों ने हाथों में केजरीवाल के होर्डिंग पकड़े हुए हैं।

READ ALSO: वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर

वहीं हिमाचल के शिमला पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया।

उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।

CM Arvind Kejriwal Arrest

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments