Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedकपिल शर्मा ने अमृतसर घर में करवाया जागरण

कपिल शर्मा ने अमृतसर घर में करवाया जागरण

Comedian  Kapil  Sharma

कपिल शर्मा ने कल रात अपने होली सिटी घर में माता रानी का जागरण करवाया। जागरण में उनके साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ शर्मा भी नजर आईं।सारी रात चले जागरण में सिंगर मानी लाडला ने माता का गुणगान गया और समा बांधा।

मनी लड़का के साथ कपिल शर्मा खुद भी नाचते और गाते हुए दिखे। हालांकि कपिल शर्मा ने इस जागरण को बेहद निजी रखा और कहीं भी इस बारे में पोस्ट नही किया। लेकिन सिंगर मनी लड़का ने कपिल शर्मा और गिन्नी के साथ पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ लास्ट नाइट एट कपिल शर्मा हाउस ‘।

मनी लड़का अमृतसर के छेहरटा के ही सिंगर है और धार्मिक भजनों के लिए मशहूर हैं। कपिल शर्मा के लिए यह बात भी मशहूर है कि वो हमेशा अपने शहर के लोगों को ही प्रेफर करते हैं और उन्हें ऊपर लाने में बेहद साथ देते हैं। कमीडियन राजीव ठाकुर भी इसका एक उदाहरण है।

कपिल शर्मा का फेमस शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो जल्दी ही शुरू हो रहा है। इस शो में इस बार फिर से रूठे हुए सुनील ग्रोवर को मनाकर पूरी टीम आ रही है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो टीवी के बाद अब ओटीटी स्पेस में एंट्री करने वाला है। हाल ही में प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के स्ट्रीमिंग की जानकारी दी थी।

READ ALSO : जालंधर की महिला से 4.50 लाख की ठगी , कनाडा जाने के लिए किया था संपर्क ..

कपिल शर्मा के इस शो के ट्रेलर की 22 मार्च को ट्रेलर रिलीज की अपडेट दी गई है। नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आज 23 मार्च को शो का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं की नए शो के आने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने शो की सफलता के लिए अपने पैतृक घर में जागरण करवाया है और माता का आशीर्वाद लिया है।

Comedian  Kapil  Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments