Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब के मुख्यमंत्री मान के घर आई बड़ी खुशी ,पत्नी गुरप्रीत ने...

पंजाब के मुख्यमंत्री मान के घर आई बड़ी खुशी ,पत्नी गुरप्रीत ने दिया बेटी को जन्म

CM Bhagwant Mann Daughter

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी का जन्म मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में हुआ। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

सीएम के पारिवारिक मेंबर भी अस्पताल में मौजूद हैं। साथ ही डॉक्टरों द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जुलाई 2022 में सीएम भगंवत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था।

READ ALSO : किसान आंदोलन के 45 दिन, जानिए क्या होगी अगली रणनीति?

डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कोख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके घर में भी मार्च में खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही मार्च माह में वह बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद वह शिवरात्रि पर पत्नी के साथ मोहाली स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे।

CM Bhagwant Mann Daughter

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments