Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकेजरीवाल से मुलाकात करना चाहते है CM मान

केजरीवाल से मुलाकात करना चाहते है CM मान

 Punjab CM Bhagwant Mann

शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब CM भगवंत मान मुलाकात करना चाहते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से तिहाड़ जेल के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात का समय मांगा है। जैसे ही उन्हें समय मिल जाएगा, इसके बाद वह उनसे मिलने जाएंगे।

सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल वैसे दोनों ही आप के बडे़ नेता हैं, लेकिन दोनों के पारिवारिक रिश्ते भी काफी मधुर हैं। यह बात खुद सीएम भगवंत मान मीडिया के सामने रख चुके हैं। सीएम ने बताया था कि उनके पिता की साल 2011 में मौत हो गई थी। ऐसे में शादी के समय जो रस्में पिता की तरफ से निभाई जानी थीं, वह खुद अरविंद केजरीवाल की तरफ से निभाई गई थीं।

READ ALSO :  केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका पर नहीं हुई सुनवाई , ‘लोकतंत्र को अपना काम करने देना चाहिए’-HC

वहीं, अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद भगवंत मान के घर बेटी पैदा हुई है। ऐसे में जब केजरीवाल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भगवंत मान को बधाई दी।

 Punjab CM Bhagwant Mann

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments