Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWS" किरण को मनाने जाएंगे , पार्टी में किसी तरह का मतभेद...

” किरण को मनाने जाएंगे , पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं “-राव दान सिंह

Congress Leader Kiran Choudhary

हरियाणा में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राव दान सिंह को टिकट मिलने के बाद नाराज दिख रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी को मनाने के लिए खुद राव दान सिंह उनके पास जाएंगे। राव दान सिंह ने कहा कि ये हमारा हक है और हम उनसे मिलने भी जाएंगे। पहले इस सीट से श्रुति चौधरी चुनाव लड़ती रही। हम सबने मिलकर श्रुति के चुनाव को लड़ा है। मैं समझता हूं कि इस चुनाव में श्रुति चौधरी भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।

दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार गुरुग्राम से अपने गृह जिले महेंद्रगढ़ जाते वक्त रेवाड़ी में करीब एक दर्जन जगह राव दान सिंह का स्वागत किया गया। राजेश पायलट चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी और युवा नेता रामौतार गुर्जर के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश में अलाइंस के तहत उन्हें 9 सीटें मिली है। एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। इन सभी सीटों पर उनका अलाइंस जीत दर्ज करेगा। दान सिंह ने खुद की टिकट को लेकर कहा कि ये शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया फैसला है। केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा।

राव दान सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौधरी बंसीलाल की विरासत में चाहे महेंद्रा जी, सोमबीर या फिर किरण चौधरी सभी का सहयोग कांग्रेस पार्टी को मिलता रहा है। किरण चौधरी पार्टी की वरिष्ठ नेता है। वो काफी समझदार है। मुझे लगता है कि वो पार्टी को मजबूत करेंगी। परिवार में किसी तरह के मतभेद नहीं है। सभी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मेहनत करेंगे।

READ ALSO : पंजाबी युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि, दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। गुरुग्राम सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से एक बार सांसद रह चुकी किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी चौथी बार टिकट की दावेदार थी, लेकिन पार्टी ने उनकी टिकट काटकर इस बार महेंद्रगढ़ से MLA राव दान सिंह को दी है। राव दान सिंह पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबी है। हुड्‌डा की मजबूत पैरवी के चलते ही दान सिंह को टिकट मिली है। ऐसे में किरण चौधरी बेटी की टिकट कटने से नाराज है। इतना ही नहीं उन्होंने आज अपने समर्थकों की मीटिंग भी बुला ली है।

Congress Leader Kiran Choudhary

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments