Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWS5 करोड़ के मालिक है हरियाणा के CM नायब सैनी

5 करोड़ के मालिक है हरियाणा के CM नायब सैनी

Haryana Karnal Assembly

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा करनाल विधानसभा के उपचुनाव के नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में हुआ। सैनी ने 2 मकानों के लिए हरियाणा विधानसभा समेत अन्य सोर्सों से 81 लाख का लोन भी लिया है।

सैनी की 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद 13 लाख रुपए इनकम में कमी आई है। 2018-19 में नायब सैनी की इनकम 28 लाख थी, जो अब 2022-23 में 15 लाख 11 हजार रह गई है।

इसी तरह से इनकी पत्नी सुमन सैनी की इनकम 2018-19 में करीब 2 लाख रुपए थी, जो अब 1 लाख 27 हजार रुपए है।

चल संपत्ति की बात की बात करें तो नायब सैनी के पास 43 लाख 57 हजार रुपए और उनकी पत्नी सुमन सैनी के पास 9 लाख 29 हजार रुपए हैं। उनके 3 बच्चों के पास करीब 17 लाख हैं। नायब सैनी के पास 4 करोड़ 15 लाख रुपए और पत्नी सुमन के पास 70 लाख की अचल संपत्ति है। सैनी ज्वेलरी के शौकीन नहीं है, उनके पास सिर्फ 30 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।

READ ALSO : हरियाणा CM का दुष्यंत चौटाला को जवाब

वहीं उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम के करीब सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत उन्होंने साढ़े 6 लाख रुपए बताई है। इसके अलावा सैनी के पास 2 इनोवा और एक क्वालिस गाड़ी है।

Haryana Karnal Assembly

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments