Monday, October 21, 2024
Google search engine
Monday, October 21, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब में BJP कैंडिडेट ने सरकारी बंगला किया खाली :रात में ही...

पंजाब में BJP कैंडिडेट ने सरकारी बंगला किया खाली :रात में ही सामान लेकर निकले रवनीत बिट्‌टू

 Ravneet Bittu Vacated Government Bungalow

नगर निगम के नोटिस के बाद पंजाब के लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने अपनी सरकारी कोठी खाली कर दी है। उन्होंने शुक्रवार की रात भाजपा दफ्तर में जमीन पर सोकर बिताई।

रवनीत बिट्टू को नगर निगम ने ई-मेल द्वारा नोटिस भेजकर सरकारी कोठी खाली करने और इसका 2 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को ही बिट्टू ने नामांकन ने पहले अपनी जमीन और जेवर गिरवी रखकर 2 करोड़ रुपए जुटाए और नगर निगम को चुकाए।

नोटिस मिलने के बाद बिट्टू ने सरकारी कोठी से अपना सामान उठा लिया है। थोड़ा बहुत जो सामान बचा है, उसे भी निकाला जा रहा है। बिट्टू ने कहा है कि लुधियाना के लोग उनके अपने हैं। वह कहीं भी जाकर रह सकते हैं। उन्हें सड़क पर तंबू ही क्यों न गाड़ना पड़े, वह किसी से नहीं डरेंगे, और चुनाव जीतकर रहेंगे।

बिट्टू ने कहा कि उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह सरकारी कोठी में अवैध रूप से रह रहे हैं। भला बिना मर्जी से कोई ऐसे सरकारी कोठी में कैसे रह सकता है

उन्होंने कहा कि पंजाब में 3 सरकारें बदली कांग्रेस, अकाली और AAP। किसी ने उन्हें आज तक नोटिस नहीं दिया कि वह अवैध रूप से रह रहे हैं। अब उनके नामांकन कैंसिल करवाने की साजिश तहत उन्हें 2 करोड का नोटिस हाथ में थमा दिया गया, जोकि सरासर धक्केशाही है।

रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर नगर निगम ने उनसे मार्केट व सरकारी रेट से डबल रकम वसूल की है। सरकारी रेट के हिसाब से 2 कमरों की कोठी का एक लाख रुपए किराया बनता है। जबकि उनसे 10 साल के हिसाब से 2 लाख रुपए महीने के वसूल किए हैं। 10 साल पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया?

इसके अलावा बिट्टू ने शनिवार को सुबह-सुबह नाश्ता के समय सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंजाब की AAP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला जैसा कांड पंजाब की AAP और कांग्रेस पार्टियां उनके साथ करना चाहती हैं। उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।

READ ALSO : STF की पूछताछ में शूटर मनीष ने खोले कई राज , गोरखपुर की पिस्टल से सलमान के घर फायरिंग का शक

बिट्टू ने कहा कि पहले उन पर करोड़ों का जुर्माना ठोका। फिर बेघर किया। अब उनकी सुरक्षा भी वापस लेना चाहते हैं। सिद्धू मूसेवाला की भी पहले सुुरक्षा वापस ली थी। बाद में उसका मर्डर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में मुझे कुछ हुआ तो पंजाब के CM, मुख्य सचिव और DGP जिम्मेदार होंगे।’

 Ravneet Bittu Vacated Government Bungalow

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments