Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकुरुक्षेत्र में BJP की विजय शंखनाद रैली में CM नायब सैनी समेत...

कुरुक्षेत्र में BJP की विजय शंखनाद रैली में CM नायब सैनी समेत मंच पर पहुंचे यह मंत्री , कार्यकर्ताओं ने जयकारों से किया स्वागत

Kurukshetra BJP Vijay Shankhnaad Rally

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली है। सीएम नायबसिंह सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मंच पर पहुंच गए हैं। रैली में शामिल होने से पहले सीएम सैनी ज्योतिसर में वटवृक्ष की पूजा करने पहुंचे, इसके नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। बाद में वे गुरुद्वारा छटी पाताशाही भी पहुंचे और माथा टेका। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है। उनके साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा थे। यहां पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी कवंलजीत सिंह अजराना ने मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री को सरोपा भेंट किया।

कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है। भजापा की रैली को लेकर पूरा पंडाल तो भगवा रूप में सजा ही है, साथ में यहां आने वाले नेताओं का स्वागत भी भगवा पगड़ी में किया जा रहा है।

बता दें कि भाजपा थानेसर की इस जनसभा से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगी। भाजपा “म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा” के नाम से इसके बाद सभी 90 हलकों में रैलियां करेगी। यहां यह संदेश देने का प्रयास हो रहा है कि रैली को लेकर लोगों में जोश है। ताकि इसका असर अन्य हलकों में होने वाली भाजपा की रैलियों में भी दिखे।

कुरुक्षेत्र के थानेसर में होने वाली रैली में आज सीएम नायब सैनी मुख्यातिथि हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्‌टर, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सांसद नवीन जिंदल और अन्य वरिष्ठ नेता रैली में शामिल हैं। रैली में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ी है।

Read Also : सीएम की लोगों से खास अपील, ‘मां के नाम पर पेड़ लगाने का निमंत्रण’

थानेसर अनाज मंडी में पंडाल सजाया गया है। सभा में लोग आना शुरू हो गए हैं। स्थानीय नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगाया है। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर अनाज मंडी में प्रदेश की पहली जनसभा होने के कारण कार्यक्रम स्थल व आस-पास के क्षेत्र में खूबसूरत साज-सज्जा की गई है। कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेश की पहली विधानसभा रैली ऐतिहासिक और यादगार होगी।

उन्होंने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तैयारियां की है। विधानसभा के हर गांव और वार्ड में जाकर लोगों को जनसभा का निमंत्रण दिया है। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात भी दे सकते हैं।

Kurukshetra BJP Vijay Shankhnaad Rally

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments