Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSगुड़गांव नाबालिग रेप और हत्या मामले में चंडीगढ़ पहुंची पुलिस

गुड़गांव नाबालिग रेप और हत्या मामले में चंडीगढ़ पहुंची पुलिस

Gurgaon 2008 Rape Case

सीरियल रेपिस्ट और किलर से पूछताछ करने गुड़गांव पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची है। टीम ने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया है। बता दें कि गुड़गांव सेक्टर 37 में 2008 में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में पूछताछ करने आई है।

चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में सीरियल रेपिस्ट और किलर मोनू कुमार को गिरफ्तार किया था, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। वह अक्सर हिमाचल, दिल्ली, गुड़गांव जाता रहता था। गुड़गांव पुलिस को शक है कि इसी मोनू कुमार ने गुड़गांव की इस लड़की के साथ यह अपराध किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोनू ने 2010 में चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में 22 वर्षीय MBA छात्रा के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। जब पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई तो 2022 में उसने मलोया में 40 वर्षीय महिला को अपना निशाना बनाया।

पुलिस पूछताछ में जो तरीका सामने आया, वही तरीका गुड़गांव में 8 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप और हत्या में भी सामने आया था। गुड़गांव पुलिस अब चंडीगढ़ पुलिस की मदद से आरोपी के DNA का मिलान उस लड़की से मिले DNA से करना चाहती है। ताकि इस मामले को सुलझाया जा सके।

Read Also : सपना टूटा! विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, नहीं खेल पाएंगी फाइनल मुकाबला

गुड़गांव पुलिस ने 2008 के मामले में कोर्ट में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल की थी। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस सीरियल रेपिस्ट की कहानी जानने के बाद पुलिस ने 2008 मामले को फिर से खोल दिया है और उस केस की जांच शुरू कर दी।

गुड़गांव की वारदात में नाबालिग लड़की शाम 6:00 बजे अपने घर से निकली थी। लेकिन जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान इस नाबालिग का शव पास के खाली प्लॉट में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उस समय गुड़गांव पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत केस दर्ज किया था।

Gurgaon 2008 Rape Case

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments