Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWS"सस्ता सिलेंडर लेना है तो BPL कार्ड बनवा लें " सोनीपत में...

“सस्ता सिलेंडर लेना है तो BPL कार्ड बनवा लें ” सोनीपत में CM सैनी का भूपेंद्र हुड्‌डा पर तंज

Haryana CM Naib saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसा। सनपेड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि ‘हुड्डा साहब आपको भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर लेना है, तो बीपीएल कार्ड बनवा ले’। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को दिखाएंगे राज कैसे चलता है। बारिश कम होने के चलते किसानों को सहायता राशि देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी उनके साथ थे।

गन्नौर हलके के गांव सनपेड़ा में जोगी समाज द्वारा रविवार को स्वाभिमान रैली की गई। यहां मंच से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। आज हरियाणा के सभी वर्ग के लोग उनके साथ हैं।

Read Also ; हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा,मंगलसूत्र-जूड़ा पिन से लेकर फ्रेंडशिप बैंड-जूते तक उतरवाए

मुख्यमंत्री CM नायब सैनी ने कहा कि तीज के अवसर पर प्रदेश में गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने ​​​​​​​पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि ​​​​​​​हुड्डा साहब आपको भी गैस सिलेंडर लेना है तो बीपीएल कार्ड बनवा लें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विकास को 545 करोड़ रुपए देने का काम किया जा चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, वर्ना और भी रुपए भेज देते। उन्होंने कहा कि सीएम आवास के दरवाजे आम आदमी के लिए रात को भी खुले हैं।

Haryana CM Naib saini

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments