Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessदेश में बढ़ रही हैं अब अरबपतियों की संख्या; जानें नंबर 1...

देश में बढ़ रही हैं अब अरबपतियों की संख्या; जानें नंबर 1 का ताज किसके सिर?

Hurun Rich List Top 10 Names

भारत लगातार तरक्‍की कर रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि देश में अरबपत‍ियों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक र‍िपोर्ट जारी हुई है, ज‍िसमें गौतम अडानी को देश का सबसे अमीर शख्‍स बताया गया है। इस ल‍िस्‍ट में दूसरा नाम मुकेश अंबानी का है। हुरुन रिच लिस्ट में गौतम अडानी का नाम टॉप पर है। 11.6 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ गौतम अडानी देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 10.1 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

हुरुन रिच लिस्ट 2024 के आंकड़े बताते हैं क‍ि देश में ब‍िजनेस का माहौल सही गत‍ि से आगे बढ़ रहा है। इस सूची के अनुसार देश के अरबपतियों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। 1,500 से ज्यादा लोगों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा है। तो वहीं 334 लोग अरबपतियों की ल‍िस्‍ट में शामिल हैं। हुरुन इंडिया के अनुसार देश में 1,539 लोगों की संपत्ति एक हजार करोड़ से ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में 220 लोगों का नाम इस लिस्ट में जुड़ा है। वहीं सात साल के अंदर देश के अमीरों में 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

हुरुन रिच लिस्ट में सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 11.6 लाख करोड़ आंकी गई है। उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 25 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के साथ 10,14,700 लाख करोड़ है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

किंग खान की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है। वहीं उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और उनका प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। शाहरुख का नाम पहली बार इस लिस्ट में आया है। उनके अलावा जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

Read Also : दिल्ली में रहने वाले लोग हो जाए सतर्क , अब दिल्ली में रहने से 8 साल कम हो जाएगी उम्र ,रिपोर्ट में हुआ बड़ा…

हुरुन रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग मुंबई में रहते हैं। जी हां, देश की वित्तीय राजधानी कही जाने वाली मुंबई अरबपतियों का पसंदीदा आशियाना है। लिस्ट में मौजूद 25 प्रतिशत अमीर लोगों का घर मुंबई में है। वहीं, देश के टॉप 10 अरबपतियों में से 5 अरबपति मुंबई में रहते हैं।

Hurun Rich List Top 10 Names

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments