Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeWorld Newsराष्ट्रपति की 30 साल छोटी गर्लफ्रेंड और दो बच्चे, पुतिन ने सीक्रेट...

राष्ट्रपति की 30 साल छोटी गर्लफ्रेंड और दो बच्चे, पुतिन ने सीक्रेट फैमिली के लिए बनवाया महल

Vladimir Putin Secret family

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पर्सनल लाइफ हमेशा से दिलचस्पी का विषय रही है। पुतिन के बच्चों, पत्नी और गर्लफ्रेंड हमेशा से सुर्खियां बनती रही हैं, लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता है कि पुतिन के दो बेटे भी हैं। जी हां, पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा से दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 वर्ष और 5 वर्ष है। एलिना से पुतिन के दो बच्चों के नाम इवान और व्लादिमीर जूनियर है।

फोर्ब्स ने रूसी जांच एजेंसी के हवाले से लिखा है कि एलिना के दोनों बच्चे पुतिन के साथ ही रहते हैं, जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। कहा तो ये भी जाता है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा भी उनके साथ इसी आलीशान घर में रहती हैं। कबेवा ने अपने पहले बच्चे को स्विट्जरलैंड के एक मैटर्निटी सेंटर में तो वहीं व्लादिमीर जूनियर को मॉस्को में जन्म दिया था।

उम्र में 30 साल का फासला

दोनों बच्चों का अपनी उम्र के दूसरे बच्चों से कोई संपर्क नहीं है। वे घर पर ही म्यूजिक, स्विमिंग और जिम्नास्टिक सीखते हैं। इसके लिए पर्सनल ट्रेनर भी रखे गए हैं। एलिना कबेवा की उम्र 41 साल है, जबकि व्लादिमीर पुतिन 71 साल के हैं। दोनों की उम्र में 30 साल का फर्क है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा साल 2008 में पहली बार सामने आई थी। उस समय मीडिया में सुर्खियां थीं कि पुतिन की कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड है।

पुतिन ने साल 2008 में एलिना के साथ नाम जुड़ने के 6 साल बाद अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। पहली पत्नी से पुतिन की दो बेटियां हैं। मारिया और कैटरीना हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में हुई थी। दूसरी ओर एलिना कबेवा प्रोफेशनल जिम्नास्ट हैं। उन्हें रूस की सबसे फ्लेक्सिबल महिला का खिताब मिला हुआ है। एलिना का जन्म 12 मई 1983 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था। एलिना 2007 से 2014 तक रूस से स्टेट ड्यूमा थीं।

पुतिन ने गर्लफ्रेंड के लिए बनवाया महल

पिछले साल रूस की एक खोजी न्यूज वेबसाइट ‘द प्रोजेक्ट’ ने दावा किया था कि पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई के जंगल में बना है। विला को 13 हजार स्क्वॉयर फीट में करीब 990 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है। ये पुतिन के खास महल से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर है। यहां खेल का एक बड़ा मैदान भी है।

Read Also : राव इंद्रजीत ने CM कुर्सी पर ठोका दावा,बोले- लोग चाहते हैं मैं मुख्यमंत्री बनूं

पुतिन की सीक्रेट बेटी

हालांकि पुतिन के कई महिलाओं से संबंध बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में गोल्ड मेडल जिम्नास्ट एलिना कबेवा का जिक्र सबसे पहले आता है। अफवाह है कि पुतिन की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के साथ तीसरी बेटी भी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रूसी मीडिया 18 साल की एलिजाब्रेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताता है।

पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना ज्यादा मिलता है कि कोई भी दोनों को बाप-बेटी बताने से इनकार नहीं कर सकता है।

Vladimir Putin Secret family

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments