Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब का सबसे मंहगा टोल प्लाजा कल से होगा फ्री

पंजाब का सबसे मंहगा टोल प्लाजा कल से होगा फ्री

Punjab Most Expensive Toll Plaza 

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर कल (शुक्रवार ) से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

दर्शन सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

Read Also : टीम इंडिया में संजू और ईशान किशन की होने वाली है वापसी , पंत होंगे टीम से बाहर !

दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई. और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुजाजिमों के अधिकारों का हनन है।

Punjab Most Expensive Toll Plaza 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments