Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब में एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:शिक्षा विभाग की तरफ...

पंजाब में एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी

School Timings Will Change

पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। इस दौरान सारे प्राइमरी स्कूल सुबह साढे़ 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होंगे, और दोपहर 2.50 बजे छुट्‌टी होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।

पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।

Read Also : पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।

School Timings Will Change

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments