Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब में पंचायत चुनाव, AAP उम्मीदवार को गोली मारी,हालत नाजुक

पंजाब में पंचायत चुनाव, AAP उम्मीदवार को गोली मारी,हालत नाजुक

BDPO Office Firing AAP Leader Injured 

पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच फाजिल्का के जलालाबाद में शनिवार देर शाम को फायरिंग की वारदात सामने आई है। यहां के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) के दफ्तर में आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर गोलियां चल गईं। इस दौरान AAP के सरपंच उम्मीदवार के सीने पर गोली लगी। उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर DMC रेफर किया गया है। कैंडिडेट की हालत नाजुक बताई जा रही है। AAP नेताओं का आरोप है कि SAD नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।

जलालाबाद के AAP विधायक गोल्डी कंबोज के अनुसार, पंचायती चुनाव के चलते नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शनिवार को नामांकनों की स्क्रूटनी की जा रही थी। इसके चलते SAD नेता नोनी मान और बॉबी मान अपने समर्थकों के साथ BDPO दफ्तर पहुंचे। वहां पहले से ही AAP वर्कर भी मौजूद थे।

इस दौरान गांव मोहम्मदेवाला से सरपंच के AAP उम्मीदवार मनदीप बराड़ और नोनी मान के समर्थकों में कहासुनी हुई। पहले बात केवल मौखिक हुई, लेकिन बाद में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद भी मामला नहीं थमा, और फायरिंग की गई l

AAP विधायक का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि अकाली नेता नोनी मान ने गोली मारी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे।

गोल्डी कंबोज ने कहा कि मनदीप बराड़ सीने में गोली लगने से जख्मी हुआ है l जबकि, दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है l वहीं, SSP का कहना है कि इस मामले में पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी l

उनका कहना है कि नोनी मान अपने स्कूल के विवाद के कारण BDPO दफ्तर पहुंचे थे। वहां दफ्तर के बाहर इनकी बहस हुई। इसके बाद यह वारदात सामने आई। पंजाब AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह घटना निंदनीय है। इस घटना से सारी सच्चाई सामने आ गई है कि माहौल कौन खराब कर रहा है? सरपंच पद के उम्मीदवार को गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि 3-4 दिनों से विरोधी पार्टियां AAP को बदनाम करने में लगी थी। साथ ही कह रही थीं कि AAP नेता लोगों को फॉर्म नहीं भरने दे रहे हैं। हमने उस समय इन चीजों का खंडन किया था। हम लोकतांत्रिक भावना में विश्वास रखते हैं, लेकिन अब सारी स्थिति साफ है।

BDPO Office Firing AAP Leader Injured 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments