Saturday, October 19, 2024
Google search engine
Saturday, October 19, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब में आज CM से मिलेंगे किसान नेता , मुख्यमंत्री आवास घेरने...

पंजाब में आज CM से मिलेंगे किसान नेता , मुख्यमंत्री आवास घेरने की दी थी चेतावनी

Farmer Leaders Meet Punjab CM 

पंजाब में धान की खरीद सही तरीके से न होने के विरोध में कल यानी शुक्रवार को किसानों ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस घेरने की कोशिश की थी। बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिए। लेकिन आज प्रदर्शनकारी किसानों की पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान के साथ बैठक होगी।

कुछ दिन पहले किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इस बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वे चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरेंगे। इसी फैसले के तहत शुक्रवार को किसान चंडीगढ़ आ रहे थे।

कई जगहों पर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोका भी था। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया था। जिससे किसान नेता और भड़क गए। लेकिन मंडियों में किसानों को परेशानी हो रही है। फसलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा है।

Read Also : पंजाब से फिनलैंड जाने वाले शिक्षकों से मिले CM मान ,टीचर्स को दी बधाई

पंजाब सरकार ने भी शुक्रवार को सुबह से कोशिशें शुरू कर दी थी कि किसानों के संघर्ष को टाला जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों की सीएम भगवंत मान से कल शाम पांच बजे की मीटिंग करवाने का फैसला लिया गया था। क्योंकि सीएम आज दिल्ली गए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड वहां से रवाना करना था।। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ गए हैं।

Farmer Leaders Meet Punjab CM 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments