Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Tuesday, October 22, 2024
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में उद्घाटन कार्यक्रम में भगदड़ , SDM, गनमैन समेत 9 लोग...

हरियाणा में उद्घाटन कार्यक्रम में भगदड़ , SDM, गनमैन समेत 9 लोग घायल

Cantt Foot Over Bridge Accident 

हरियाणा के अंबाला कैंट में सोमवार (21 अक्टूबर) को एस्केलेटर युक्त फुट ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में SDM सत्येंद्र सिंह और उनके गनमैन विजेंद्र कुमार को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालत ठीक है।

इनके अलावा, रमन अग्रवाल, राकेश राम, सुनील अग्रवाल, सतप्रकाश, जितो देवी, महेश गुप्ता और पंकज गिरकर घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। एस्केलेटर से नीचे उतरते हुए हादसा हुआ।
अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के सामने फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज पहुंचे थे। रिबन काटने के बाद अनिल विज ब्रिज का निरीक्षण कर रहे थे। उनके साथ अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य लोग थे। अनिल विज एस्केलेटर से नीचे उतरने लगे। उनके पीछे सुरक्षा में तैनात कमांडो, अधिकारी और अन्य लोग थे।

एस्केलेटर के नीचे कुछ अन्य लोग भी खड़े थे। विज उतरकर सीढ़ियों के आगे चलने लगे। एस्केलेटर की सीढ़ियां नीचे चलती गईं। भीड़ को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला और लोग नीचे गिरकर एक दूसरे के पैरों में आ गए। धक्कामुक्की होते ही अनिल विज को सुरक्षा में तैनात टीम ने साइड कर लिया। SDM सत्येंद्र सिंह और उनके गनमैन भी वहीं गिर गए।

Read also : पंजाब पुलिस का ऐक्शन , लॉरेंस व गौरव पटियाल गैंग के चार गुर्गे काबू

सिविल अस्पताल के समक्ष अंबाला-साहा रोड पर एस्केलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज बना था। इसे 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। उन्हें अस्पताल तक जाने के लिए रोड क्रॉस करना पड़ता है। इससे हादसे का खतरा तो रहता है, साथ ही रोड जाम भी होती है।इसी समस्या से निजात पाने के लिए 2023 में अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी एवं नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां एस्केलेटर लगाने की योजना तैयार कराई थी।

Cantt Foot Over Bridge Accident 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments