Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Tuesday, October 22, 2024
HomeBREAKING NEWSमैं फोन नहीं करूंगा, सीधे विज की कॉल आएगी , हरियाणा में...

मैं फोन नहीं करूंगा, सीधे विज की कॉल आएगी , हरियाणा में BJP विधायक की अधिकारियों को चेतावनी

 Jind MLA Dr. Krishna Midha Officers Warning 

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद जींद से भाजपा के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा एक्शन में आ गए हैं। सोमवार (22) को मिड्‌ढा ने PWD रेस्ट हाउस में बिजली निगम और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। यहां बिजली निगम से जुड़ी शिकायतों और लोगों की सुनवाई न होने पर कृष्ण मिड्‌ढा ने अधिकारियों को लताड़ लगाई।

मिड्‌ढा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा SE साहब को फोन नहीं करूंगा। अब सीधे मंत्री जी की कॉल आएगी। आपको पता है ना आपके विभाग के मंत्री कौन हैं। मीटिंग का वीडियो भी सामने आया है।

कृष्ण मिड्‌ढा ने ये भी कहा कि कुछ अधिकारियों के दिमाग में था कि हमारी सरकार नहीं आएगी। अब विकास कार्यों को गंभीरता से लें। यह डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा बदनाम है। आपका विभाग अनिल विज के पास आ गया है। अब मंत्री जी आ गए हैं, वह अपने आप सुधार देंगे।

डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने आगे कहा कि काॅलाेनियों में घरों के गेट के सामने ही खंभा गाड़ दिया जाता है और इसको हटाने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। यहां शिकायत लेकर आने वाले आम आदमी नहीं, पार्षद भी हैं। कैरखेड़ी, अहिरका व अमरहेड़ी गांव में अभी तक बिजली आपूर्ति 24 घंटे नहीं की गई है। 5 दिन का समय दिया जाता है, उसके बाद काम नहीं होता।

उन्होंने बिजली निगम के SE को अपने डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की मीटिंग बुलाने को कहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अधिकारियों का विकास कार्यों में पूरा योगदान रहा है। इनके बिना विकास कार्य संभव नहीं हो पाते। विधायक ने बैठक की शुरुआत में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवर की प्रगति मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर कार्य पूरे हो गए हैं। अब अमृत प्लस की तैयारी चल रही है। इस पर विधायक ने गांवों के नाम लेते हुए उनके तालाबों की स्थिति बताई तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।

डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर के शौचालयों की स्थिति के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शौचालयों की स्थिति ऐसी है कि लोग इनका प्रयोग नहीं कर सकते। यह आम लोगों के लिए है। इस पर अधिकारी ने बताया कि शौचालयों का ठेका नहीं दिया है। इस पर विधायक ने कहा कि इनके लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

Read Also : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा

फरीदाबाद में राज्यमंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों की मीटिंग ली। नागर ने सड़क निर्माण पर देरी को लेकर PWD के अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या आप ठेकेदार से मिले हुए हो। मैंने 3 महीने पहले भी बोला था कि काम हो जाना चाहिए। सड़कें आप लोगों से बनती नहीं है और जब तोड़ने की बात आती है तो सबसे पहले पहुंच जाते हो।

 Jind MLA Dr. Krishna Midha Officers Warning 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments