Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedकार्यक्षेत्र में लेंगे कोई बड़ा फैसला, मित्रों से मिलेगा आर्थिक सहयोग,जानें क्या...

कार्यक्षेत्र में लेंगे कोई बड़ा फैसला, मित्रों से मिलेगा आर्थिक सहयोग,जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

मेष 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

वृषभ 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी वह योजना पूरी हो सकती है। परिवार में  किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप किसी काम को लेकर अपने मनमर्जी ना चलाएं नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा  रहेगा।

मिथुन 
आज का दिन आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा,नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताविक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। संतान  की किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था तो आप उसे अपने पिताजी की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको किसी भी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा। माता जी आपको कहीं लेकर जा सकती हैं।  आपकी सोच समझ से आपके काफी काम पूरे होंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। आज परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन घर पर बहुत अच्छा निकलने वाला है।

वृश्चिक

 आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ेंगे। आज यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें।

धनु

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खानपान पर नियंत्रण रखें। आज परिवार में किसी अपने से वाद विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए कार्य के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि कार्यों में आज बड़े निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। पत्नी और बच्चों से चल रहे विवाद खत्म होंगे। मन शांत रहेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव डाल सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चल रहे तनाव दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी।

मीन

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।  अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

Aaj Ka Rashifal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments