Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का विपक्ष पर तंज

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का विपक्ष पर तंज

 Anil Vij Opposition Statement Taun

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की आने वाले नतीजों को देखते हुए बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा की केजरीवाल हवा में तीर चलाने में माहिर है उन्हें पता है कि अब पंजाब में उनका झूठ फरेब नहीं चलने वाला। विज ने कहा की आने वाली 4 तारीख को 400 पार का नारा सच होने वाला है।

ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था की अगर पीएम मोदी भगवान है तो हम उनके लिए मंदिर बनवाएंगे, फूल और भोग भी चढ़ाएंगे जिस पर तंज कसते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की आने वाले नतीजों को देख कर बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है, परमात्मा की जगह कोई नहीं ले सकता। हम डॉक्टर को भगवान का रूप कहते है लेकिन वो भगवान नहीं बनते। बात का भाव समझना हर एक के बस की बात नहीं है।

READ ALSO : पंचकूला में हरियाणा भाजपा की समीक्षात्मक बैठक

वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कहा था कि पंजाब वाले उन्हें 13MP दे तो वो पंजाब का पैसा वापिस लेकर आएंगे जिस पर विज ने कहा की केजरीवाल को हवा में तीर छोड़ने की आदत है, उन्हें पता है कि अब पंजाब के लोग उनका झूठ और फरेब समझ चुके है इस लिए वो ऐसी बाते कर रहे है।

 Anil Vij Opposition Statement Taun

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments