Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकेजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब में बवाल:मोहाली में AAP नेताओं की पुलिस...

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब में बवाल:मोहाली में AAP नेताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

Arvind Kejriwal Arrested

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जमकर हंगामा हो रहा है। आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ पुलिस अब तक पंजाब सरकार के चार मंत्रियों और कई विधायकों को हिरासत में ले चुकी है। इन मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा और कटारु चक्क शामिल है।

आम आदमी समर्थकों और पुलिस में धक्का-मुक्की चल रही है। आप नेताओं पर पानी की बौछार छोड़ी जा रही है और उन्हें चंडीगढ़ बार्डर पर ही रोक लिया गया है।

चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ की एसएसपी और मोहाली के एसएसपी खुद मौके पर हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप की पंजाब इकाई भी संघर्ष की राह पर आ गई हैl मोहाली में आप की तरफ से राज्य स्तरीय धरना दिया जा रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता और मंत्री पहुंच गए हैंl गुरुद्वारा अम्ब साहिब के पास यह प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आप के नेता और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और चरणजीत सिंह धरने में पहुंच गए हैं।

वहीं, CM भगवंत मान दिल्ली पहुच चुके हैं। वह इस दौरान अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिल रहे है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ खड़ी है। पंजाब के सेहतमंत्री बलबीर सिंह समेत कई नेता व समर्थक दिल्ली पहुंचे थे। वह वहां पर आम आदमी पार्टी की तरफ से रखे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

READ ALSO : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस-AAP में टकराव

AAP की तफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात पोस्ट डाली गई है । इसमें लिखा गया है कि जरूरी सूचना है कि हमारे कौमी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन मोहाली में किया जाएगा। सभी जुझारू साथियों से विनती है कि बड़ी गिनती में वहां पर पहुंचे। इसमें प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे का रखा गया है।

Arvind Kejriwal Arrested

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments