Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWS‘जाति का पता नहीं और गंगा की बात करते हैं’, लोकसभा में...

‘जाति का पता नहीं और गंगा की बात करते हैं’, लोकसभा में बरसे अनुराग ठाकुर

BJP MP Anurag Thakur

देश में संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जहां बजट पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए। अनुराग ठाकुर ने जाति को लेकर बड़ा बयान दिया तो इस पर विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा सांसद के बयान पर पलटवार किया। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच क्या हुई नोकझोंक?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं, वो गंगा की बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। नेहरू ने आरक्षण के विरोध में लिखा। मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। लोकसभा में हंगामा होने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर के बयान पर पटलवार करते हुए कहा कि जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों के मुद्दे को उठाता है, उसे गाली दी जाती है। वे इन गालियों को खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। अनुराग ठाकुर ने गाली दी और उनकी बेइज्जती की। जितनी बेइज्जती करनी है कर लीजिए, लेकिन वे जाति जनगणना कराके दिखाएंगे। इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे किसी से जाति कैसे पूछ सकते हैं।

Read Also : वायनाड लैंडस्लाइड- 93 की मौत, 400 लापता:4 घंटे में 3 भूस्खलन

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एक चक्रव्यूह की रचना की है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। जातिगत जनगणना से इस चक्रव्यूह को तोड़ा जा सकता है, जिससे केंद्र सरकार डर रही है। इस दौरान भी उन्होंने कहा कि वे इसी संसद में जातिगत जनगणना पास करके दिखाएंगे।

BJP MP Anurag Thakur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments