Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनूंह में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच निकली ब्रजमंडल यात्रा

नूंह में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच निकली ब्रजमंडल यात्रा

 Brij Mandal Yatra

हरियाणा के नूंह में पिछले साल हुई हिंसा के बाद सोमवार (22 जुलाई) को फिर पांडवकालीन शिव मंदिरों में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई। यात्रा का टाइम सुबह 10 बजे का था, लेकिन करीब 3 घंटे की देरी के बाद यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हुई।

इसके बाद पुलिस की गाड़ियों के साथ साधु संतों और श्रद्धालुओं का काफिला फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर और फिर पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर​​ पहुंचा। यहां यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान कोई उपद्रव की खबर सामने नहीं आई।

इस 80 किलोमीटर लंबी यात्रा के लिए प्रशासन की तरफ से 5 घंटे का समय तय किया गया था, लेकिन यह 4 घंटे में ही पूरी हो गई।

वहीं हिंसा के आशंका मद्देनजर प्रशासन ने यहां सोमवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद किया। इसके बाद इंटरनेट चालू कर दिया गया।

इसके साथ नूंह में 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अरावली की पहाड़ियों की ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई। यात्रा को दोनों तरफ से पुलिस ने सिक्योरिटी कवर दिया।

Read Also : हरियाणा में एक पौधा लगाने पर 20 रुपए देगी सरकार

यात्रा को लेकर बीते कल ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा था कि पिछली बार हिंसा की वजह से मुस्लिमों पर दाग लगा। इस यात्रा को कामयाब बनाकर दाग धोने का यह अच्छा समय है।

 Brij Mandal Yatra

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments