Wednesday, October 23, 2024
Google search engine
Wednesday, October 23, 2024
HomeBREAKING NEWSCM मनोहर लाल आज कैथल में:चार घंटे तक रहेंगे, खेल स्पर्धा के...

CM मनोहर लाल आज कैथल में:चार घंटे तक रहेंगे, खेल स्पर्धा के चीफ गेस्ट, कई दलों के नेता ज्वाइन करेंगे भाजपा

Kaithal CM Manohar Lal In Kaithal

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार (आज) कैथल में आयोजित हो रही सांसद खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में भी पहुंचेंगे, जहां कई अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कैथल में इस दौरे के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि सीएम के इस दौरे में कई पार्टियों के नेता भाजपा की सदस्याता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम अनुसार सीएम आज दोपहर एक बजे तक कैथल में पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक यहां ही रहेंगे।

कैथल में आयोजित हो रही सांसद खेल स्पर्धा

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के ​खिलाड़ियों के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अति​थि के रूप में ​शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में बेस्ट दो ​खिलाड़ियों को दो ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में देंगे।

READ ALSO:हरियाणा में AAP नेता का BJP पर अटैक:अनुराग ढांडा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन व भाजपा में मुकाबला; कुरुक्षेत्र से करेंगे जीत की शुरुआत

कई नेता भाजपा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री के कैथल आगमन पर भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में कई अन्य पार्टियों के नेता भाजपा पार्टी भी ज्वाइन करेंगे। इन नेताओं की ज्वाइनिंग का यह कार्यक्रम कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही ही कई निजी कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री ​शिरकत करेंगे।

Kaithal CM Manohar Lal In Kaithal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments