Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSअपने पैतृक गांव आएंगे CM नायब सिंह,मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार...

अपने पैतृक गांव आएंगे CM नायब सिंह,मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लेने आ रहे है माँ का आशीर्वाद..

CM Nayab Singh Saini 

हरियाणा के नवनियुक्त CM नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी अपने पैतृक गांव के लिए चंडीगढ़ से रवाना हो चुके हैं। नायब सैनी का भव्य स्वागत के लिए गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आपको बता दें कि 5 माह पहले भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी तत्कालीन CM मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने सांसद सैनी का भव्य स्वागत किया था। सैनी ने अपने परिवार के साथ नगर खेड़ा पर माथा टेका। घर पहुंचने पर उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके स्वागत किया था।

हरियाणा पंचायत चुनाव में भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को अंबाला के वार्ड नंबर 4 से जिला परिषद मेंबर के चुनाव का उम्मीदवार बनाया था। सांसद की पत्नी सुमन सैनी को राजेश देवी ने 236 वोट से हराया था। सांसद की पत्नी सुमन सैनी चौथे नंबर पर रही थी।

सैनी को पार्टी का CM बनाए जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में नारायणगढ़ विधानसभा का भी रुतबा बढ़ा है। सैनी के CM बनने पर गांव में ग्रामीणों ने लड्‌डू बांटकर जश्न मनाया। नायब सैनी ने साल 2009 में भाजपा की टिकट पर नारायणगढ़ ब्लॉक से विधायक का चुनाव लड़ा था,लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

READ ALSO; सिद्धू मूसेवाला फैमिली पर लागू नहीं होगा भारतीय कानून , IVF तकनीक से विदेश में प्रेग्नेंट हुईं चरण कौर

पार्टी ने दोबारा 2014 में टिकट दी, तब सैनी ने कांग्रेस के लगातार 2 बार विधायक रहे राम किशन गुर्जर को लगभग 24 हजार वोट से मात दी थी। साल 2019 में चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा। सैनी, मोदी की लहर में सांसद बने थे। पार्टी ने सांसद सैनी को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी, उसके बाद पार्टी ने हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया और अब CM बनाकर प्रदेश की नई जिम्मेदारी सैनी के हाथों में सौंपी, क्योंकि नायब सिंह सैनी को पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी होने का फायदा मिला है।

CM Nayab Singh Saini 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments