Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब CM भगवंत मान आज पहुंचेंगे गुरदासपुर

पंजाब CM भगवंत मान आज पहुंचेंगे गुरदासपुर

CM Punjab Bhagwant Mann 

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सीएम भगवंत मान का फोकस अब चार अन्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव जीतने पर हैं। ऐसे में वह उन सीटों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान आज गुरदासपुर जाएंगे। जहां वह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका इस क्षेत्र का पहला दौरा है। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वह अभी लोकसभा चुनाव की लंबी आचार संहिता से बाहर आए हैं। ऐसे में उनका फोकस विकास कार्यों पर है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जालंधर चुनाव उन्होंने अपने विकास कार्यों के दम पर जीता है।

सीएम आज दीनानगर में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह आरओबी अमृतसर पठानकोट रेलवे लाइन पर बनाया गया है। इसे बनाने में 51.74 करोड़ रुपए की लागत आई है। वहीं, यह रेलवे ब्रिज दीनानगर शहर को सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों से जोड़ेगा। सीएम का 12 बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डेरा बाबा नानक सीट गुरदासपुर जिले में ही है। जहां आने वाले समय में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। इससे पहले शनिवार को सीएम गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र स्थित डोडा गए थे। जहां उन्होंने मालवा नहर बनाने के प्रोजेक्ट का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और चब्बेवाल शामिल हैं। क्योंकि इन सभी सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। ऐसे में ये सीटें खाली हो गई हैं।

Read Also : हरियाणा पुलिस भर्ती में अबसेंट कैंडिडेट को PMT का मौका

वहीं, आम आदमी पार्टी ने तो चुनाव की तैयारी भी कर ली है। इन सीटों पर प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। डेरा बाबा नानक के विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा अब गुरदासपुर के सांसद हैं।

जबकि गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से, बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से और चब्बेवाल के विधायक राज कुमार अब होशियारपुर से सांसद हैं।

CM Punjab Bhagwant Mann 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments