Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा आज ,  EC ने दिल्ली में...

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा आज ,  EC ने दिल्ली में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Commission Press Conference

पंजाब में आज यानी शुक्रवार को विधानसभा उपचुनावों की घोषणा हो सकती है। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विधानसभा उपचुनावों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ पंजाब उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है।

पंजाब में ये चुनाव गुरदासपुर की डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीटों पर होने हैं। डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीटें कांग्रेस के पास थीं। लेकिन पूर्व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सांसद बनने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं।

चब्बेवाल सीट से पूर्व सांसद डॉ. राज कुमार आप में शामिल होने के बाद सांसद का चुनाव जीते थे। वहीं बरनाला सीट आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास थी। उन्होंने सांसद का चुनाव जीतने के बाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।

चुनावों की घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीट को हाथ से खोना नहीं चाहती। लेकिन डॉ. राज कुमार के सांसद बनने के बाद AAP और कांग्रेस की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, बरनाला को मुख्यमंत्री अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते।

पंजाब में लोकसभा 2022 चुनाव के बाद ये दूसरा उप-चुनाव है। इससे पहले जालंधर वेस्ट में उप-चुनाव हो चुके हैं, जो लोकसभा 2024 के चुनावों के साथ ही हुए थे। दरअसल, जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनावों से पहले AAP को छोड़ भाजपा जॉइन कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।

Read Also : हरियाणा के CM नायब सैनी बोले -3 लाख लखपति दीदी बनाएंगे , अग्निवीरों को दिया 10% आरक्षण

AAP ने इस सीट पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने इन उप-चुनावों में 37,325 वोटों से जीत प्राप्त की।

Election Commission Press Conference

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments