Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा बंद, हर दिन गुजरती हैं 70...

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा बंद, हर दिन गुजरती हैं 70 हजार गाड़ियां

Expensive Ladowal Toll Plaza Closed 

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर आज यानी शुक्रवार से बंद कर दिया गया है। इस टोल प्लाजा पर एक दिन में करीब 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस टोल प्लाजा की एक दिन की कमाई करीब 70 लाख रुपए है। इसे आज सुबह से बंद कर दिया गया।

यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

बीते दिन दर्शन सिंह ने कहा था कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

Read Also : दिवाली-छठ पूजा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने, रेलवे ने जारी की लिस्ट

दर्शन सिंह लाडी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुलाजिमों के अधिकारों का हनन है।

Expensive Ladowal Toll Plaza Closed 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments