Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeBREAKING NEWSपथरी का इलाज कराने गई थी महिला , डॉक्टर ने निकाली दोनों...

पथरी का इलाज कराने गई थी महिला , डॉक्टर ने निकाली दोनों किडनियां

Female Patient Doctor Kidney Police Case

हरियाणा में सोनीपत के निजी अस्पताल के डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा पर FIR दर्ज हुई है। डॉक्टर पर महिला मरीज की दोनों किडनियां निकालने का आरोप है। महिला के परिजनों के हंगामे के बाद मेडिकल बोर्ड से इसकी जांच करवाई गई। जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है।

डॉक्टर ने किडनियां निकालने के बाद माफी भी मांगी थी। डॉक्टर ने महिला के पति से कहा था कि गलती हो गई।

महिला के पति का कहना है कि डॉक्टर ने छल कपट से उसकी किडनी चुराई और पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। यह मामला 5 महीने पहले का है।

महिला को लेफ्ट साइड में थी किडनी

सोनीपत डाकघर के पास राजेंद्र नगर में रहने वाले आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी वीना रानी को लेफ्ट साइड की किडनी में पथरी होने की वजह से परेशान रहती थी। पत्नी का इलाज सोनीपत के ट्यूलिप अस्पताल के डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा के पास चल रहा था। इसी साल 27 अप्रैल को डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा ने उन्हें बताया कि वीना रानी की लेफ्ट साइड की किडनी पथरी के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है। किडनी को तुरंत ऑपरेशन करके बाहर निकलना पड़ेगा।

डॉक्टर ने बताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पत्नी की जान भी जा सकती है। उसने डॉक्टर रंधावा पर विश्वास करके वीना रानी को 29 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद 1 मई को सुबह वीना को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। लगभग 2 बजे पत्नी को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा ने उन्हें ऑपरेशन सफल होने की सूचना दी।

इसके बाद में वह पत्नी से मिलने ICU में गया तो देखा कि वीना की कोई भी मूवमेंट नहीं हो रही थी। वह शिकायत लेकर तुरंत डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा के पास गया। इस पर डॉक्टर ने उसके सामने पत्नी की सारी रिपोर्ट दोबारा से देखी। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। गलती से वीना की दोनों किडनी निकाल दी हैं।

आनंद ने बताया कि यह बात सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घरवालों और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले व उसके दोस्त तुरंत अस्पताल पहुंचे। उसकी बहन मंजू ने डायल 112 पर कॉल करके इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।

Read Also : पंजाब का सबसे मंहगा टोल प्लाजा कल से होगा फ्री

उन्होंने कहा कि डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन ने जालसाजी व छल-कपट करके पत्नी की किडनी चुराने व उसको जान से मारने की कोशिश की है।

बाद में मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया। मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। सेक्टर 27 थाना के सब इंस्पेक्टर (SI) देवेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आईपीसी की धारा 338 के तहत डॉक्टर रंधावा पर केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है। डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Female Patient Doctor Kidney Police Case

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments