Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSओमप्रकाश और अभय चौटाला की मेहनत लाई रंग , आज INLD में...

ओमप्रकाश और अभय चौटाला की मेहनत लाई रंग , आज INLD में घर वापसी करेंगे पूर्व संसदीय सचिव रामपाल

Former BJP Leader Rampal

हरियाणा में पूर्व संसदीय सचिव और तीन बार के विधायक रह चुके रामपाल माजरा की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में वापसी होने जा रही है। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आज चंडीगढ़ में माजरा के पार्टी में शामिल होने का ऐलान करेंगे। इससे पहले माजरा भाजपा में थे, लेकिन केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

इनेलो के कैथल के जिलाध्यक्ष राजा राम माजरा ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल करीब दस दिन पहले अभय चौटाला अचानक कैथल स्थित रामपाल माजरा के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने माजरा के सामने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो का प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।

अभय चौटाला के बाद ओमप्रकाश चौटाला ने उनसे बातचीत की, जिसे माजरा मना नहीं कर सके। इसके चलते अब वह घर वापसी करने जा रहे हैं।

इनेलो में माजरा की घर वापसी के बाद माना जा रहा है कि उन्हें इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 24 फरवरी को नफे सिंह राठी की हत्या हो जाने के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। चूंकि अब लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में पार्टी जल्द से जल्द योग्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती है। इसके बाद पार्टी में ये चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि माजरा इस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

रामपाल माजरा ने अपना राजनीतिक सफर 1978 में गांव माजरा नंदकरण की सरपंची से शुरू किया था। वह पहली बार वर्ष 1996 में विधायक बने इस चुनाव में उन्होंने पाई विधानसभा से समता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और हरियाणा विकास पार्टी के उम्मीदवार नर सिंह ढांचा को हराया। वर्ष 2000 में उन्होंने इनेलो की टिकट पर कांग्रेस के तेजेंद्र पाल मान को हराया था , लेकिन वर्ष 2005 के चुनाव में वह मान से हार गए।

READ ALSO: नायब कैबिनेट में शामिल हुए 8 नए चेहरे , खट्‌टर के 4 मंत्रियों से CM सैनी का किनारा..

माजरा ने वर्ष 2009 में कलायत विधानसभा से इनेलो टिकट पर चुनाव लड़े और प्रतिद्वंद्वी तेजेंद्रपाल मान को हराकर तीसरी बार विधायक बने। वर्ष 2014 के चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी से हार गए।

वर्ष 2019 में उन्होंने इनेलो को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा , लेकिन ज्यादा दिन यहां नहीं रुके। कृषि बिलों के विरोध का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

Former BJP Leader Rampal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments