Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSगोल्डन टेंपल में हुआ बड़ा हादसा ,लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा...

गोल्डन टेंपल में हुआ बड़ा हादसा ,लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरा सेवादार ,70% झुलसा, हालत गंभीर

Golden Temple Langar Hall Accident

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में बड़ा हादसा हो गया है। बीती रात एक सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादार गुरदासपुर के धालीवाल का रहने वाला बलबीर सिंह है। वह पिछले दस सालों से स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी। स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था और वह अचानक कढ़ाई में गिर गया।

सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी इसी झाग को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर तिलका और वे सीधा कढ़ाई में जा गिरे।

Read Also : पंजाब CM की पेरिस ओलिंपिक जाने पर केंद्र से तकरार, विदेश मंत्रालय ने परमिशन नहीं दी

तुरंत उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाले श्री गुरु रामदास जी अस्पताल वल्ला में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनका 70% शरीर झुलस चुका है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम की तरफ से घायल सेवादार को हर संभव सुविधा दी जा रही है।

Golden Temple Langar Hall Accident

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments