Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedहरियाणा के पूर्व मंत्री की कथित ऑडियो हुई वायरल

हरियाणा के पूर्व मंत्री की कथित ऑडियो हुई वायरल

Haryana Former Union Minister 

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के कथित ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता के साथ फोन पर बातचीत कर रहे हैं। इसमें वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर डरे हुए लग रहे हैं।

बीरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि हिसार अधिक सुरक्षित है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र हुड्डा का है। वहां हुड्डा समर्थक 5 विधायक हैं, वह गड़बड़ी कर सकता है।

हालांकि मीडिया से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने इस ऑडियो की न पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह इस पर क्यों बोलें, जैसा ठीक लगता है, वैसा करें। बता दें कि हुड्डा और बीरेंद्र सिंह आपस में कजिन भाई हैं

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। उनके हिसार और सोनीपत क्षेत्र में से किसी एक से उतरने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में उनको सोनीपत क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है।

दूसरी और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी बेटे के चुनाव क्षेत्र को लेकर दुविधा में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले वह कह चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता हिसार सीट है।

बेटे को कांग्रेस जॉइन कराई खुद नहीं हुए 10 मार्च को हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। बीरेंद्र सिंह की ओर से हाल ही में दावा किया गया था कि यदि वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे तो हजारों समर्थक उनके साथ शामिल होंगे।

READ ALSO :हरियाणा के राजकीय स्कूलों में एडमिशन बढ़ाने पर जोर

यदि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने उनकी जॉइनिंग कराई तो वह लाखों समर्थकों के साथ शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह के नजदीकियों का कहना है कि वह बेटे को सोनीपत की बजाय हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के पक्ष में हैं।

Haryana Former Union Minister 

NOTE : NIRPAKH POST किसी भी तरह की ऑडियो की पुष्टि नहीं करता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments