Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में गर्मी और पंजाब में कुछ इलाकों में हो रही है...

हरियाणा में गर्मी और पंजाब में कुछ इलाकों में हो रही है बारिश , जनों कैसा रहेगा आज का मौसम

Haryana Punjab Himachal Rain

हरियाणा में कल यानी मंगलवार से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने आज किसी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया। अधिकतर शहरों में तेज धूप निकली हुई है। 2 दिन से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। 24 घंटे के दौरान सिरसा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया।

30 और 31 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट है। 30 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में तेज बारिश आ सकती है।

इसी तरह, 31 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश आ सकती है।

वहीं पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 31 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

उधर, हिमाचल के किन्नौर में रविवार को बादल फट गया। ज्ञाबुंग और रोपा पंचायत में मलबा किसानों के सेब के बगीचों तक पहुंच गया, जिससे पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक मकान भी बह गया। निगुलसरी ब्लॉक पॉइंट पर पहाड़ी से बार बार पत्थर गिर रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे-5 बार बार बंद हो रहा है।

Read Also : पंजाब CM भगवंत मान आज पहुंचेंगे गुरदासपुर

शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर लैंडस्लाइड से एक गाड़ी मलबे में दब गई। इसके अलावा सोमवार सुबह करीब ढाई बजे परवाणू में सोलन जाने वाली सड़क पर बोलेरो पिकअप के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान देवराज के रूप में हुई है। पिकअप सवार जालंधर से अखबार लेकर शिमला की तरफ जा रहे थे।

Haryana Punjab Himachal Rain

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments