Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeBREAKING NEWSआज हरियाणा के जाटलैंड में PM मोदी की रैली , 25 एकड़...

आज हरियाणा के जाटलैंड में PM मोदी की रैली , 25 एकड़ में लगाया पंडाल

Haryana Sonipat PM Modi 

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 सितंबर) भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। लोगों के लिए 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने एक दिन पहले ही पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रधानमंत्री के साथ रैली में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी विधानसभा चुनाव में उनके लिए संजीवनी साबित होंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आ चुके हैं। हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। आज गोहाना रैली में मोदी 6 जिलों सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी की 22 विधानसभा सीटों से आने वाले वर्करों को संबोधित करेंगे। मोदी की लोकसभा चुनाव में 4 महीने पहले भी गोहाना में रैली हो चुकी है।

मोदी की रैली गोहाना में पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे पर सेक्टर 13-14 के ग्राउंड पर होगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। रैली में लोगों के बैठने के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 22 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। महिलाओं व पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है।

Read Also : गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची SGPC

डीजीपी शत्रुजीत कपूर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। यहां पर 3 हेलिकॉप्टर के उतने की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दया गया है।

Haryana Sonipat PM Modi 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments