Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी, विनेश फोगाट के बूथ पर...

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी, विनेश फोगाट के बूथ पर कैप्चरिंग की कोशिश

Haryana Vidhan Sabha Election 2024 

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71% जींद जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08% ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है।
पूर्व रेसलर और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने अपने गांव बलाली में बूथ नंबर 128 पर मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ मतदान किया। विनेश जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

सोनीपत में सीआरजेड स्कूल में बूथ नंबर 156 और 160 पर ईवीएम मशीन खराब हो गईं। इस कारण से यहां मतदान शुरू नहीं हो सका। वोटरों का कहना है, ‘जैसे ही वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई वोट इनवैलिड का एरर आने लगा।’ वहीं पंचकूला जिले के फतेहपुर में बूथ नंबर 185 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है।

हरियाणा में सुबह 7 बजे सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 नंबर बूथ पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की।

Read Also : श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को छू गई हाईटेंशन तारें , 2 श्रद्धालुओं की मौत

रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।

सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।
जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।
कैथल जिला के पुंडरी के ढांड गांव के बूथ नंबर 22 पर व्यक्ति ने 2 बार वोट डालने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची।

भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है। सूत्रों के मुताबिक हाथापाई व दुर्व्यवहार के बाद कमल प्रधान ने जिला परिषद चेयरमेन अनिता मालिक से मुलाकात की।

Haryana Vidhan Sabha Election 2024 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments