Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब सरकार ने लिए अहम फैसला 15 अक्टूबर तक रद्द की पुलिसकर्मियों...

पंजाब सरकार ने लिए अहम फैसला 15 अक्टूबर तक रद्द की पुलिसकर्मियों की छुट्टियां ,पंचायत चुनावों के मद्देनजर फैसला

Holidays of police personnel canceled

पंजाब में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 15 अक्टूबर तक पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। केवल विशेष हालातों में छुट्‌टी को मंजूरी दी जाएगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी। पंजाब पुलिस में अस्सी हजार से अधिक पुलिस मुलाजिम हैं।

राज्य में इस समय 13937 गांव पंचायतें हैं। जिनमें चुनाव करवाए जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 96 हजार मुलाजिम इलेक्शन में तैनात किए गए हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाना सरकार के लिए भी चुनौती है।

हालांकि गांवों में माहौल खराब न हो। इसके लिए सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। पार्टी निशान पर चुनाव न करवाने के संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में पास कर लागू किया गया है। इसके अलावा कोशिश यही है कि सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो। लेकिन इसके बाद भी कई जगह माहौल तनावपूर्ण हो रहा है।

Read Also : लुधियाना के पुलिस कमिश्नर समेत 7 कर्मचारी होंगे सम्मानित

पंचायत चुनावों के लिए राज्य इलेक्शन कमीशन की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 17-ई स्थित अपने कार्यालय एससीओ नंबर 49 में कंट्रोल रूम गठित किया है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए एक स्पेशल नंबर पर शुरू किया है।

जहां पर रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे से रात नौ बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना जाता है। कंट्रोल रूम पर संपर्क करने के लिए लोगों को लैंडलाइन नंबर 0172- 2771326 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड की गई है।

Holidays of police personnel canceled

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments