Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedIMD ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के...

IMD ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश की संभावना

उत्तर भारत पिछले कई दिनों से कोहरे की मार झेल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास का एनसीआर भी इस घने कोहरे की चपेट में आ गए है।
कोहरा इतना घना है कि कई इलाकों में विजिबिलिटी भी शून्य हो गई है। ठंड की इस स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ हफ्तों में तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक शनिवार और रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Also read:- कोरोना मचाने लगा कोहराम, तोड़ा 7 महीने का रिकॉर्ड

इसके साथ ही आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पारा गिरने के साथ-साथ पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली में और ठंड बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने उत्तर भारतीय राज्यों में 2 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान लगातार दो दिनों तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments