Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Tuesday, October 22, 2024
HomeBREAKING NEWSपंजाब के उद्योग मंत्री का केंद्र पर निशाना ,धान की फसल न...

पंजाब के उद्योग मंत्री का केंद्र पर निशाना ,धान की फसल न उठाकर पंजाब से सौतेला व्यवहार

 Industry Minister Targets The Centre

मंगलवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पंजाब के उद्योग एवं पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि, जब देश को अनाज की जरूरत थी, तब पंजाब ने दिन-रात मेहनत करके देश के लिए अनाज पैदा किया। लेकिन आज उस सारी मेहनत को नजरअंदाज करते हुए केंद्र सरकार राज्य से फसल न उठाकर पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है।

फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने भी लगातार केंद्र को पत्र लिखे। सीएम भगवंत सिंह मान खुद जाकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र, पंजाब से फसल नहीं उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को भी पता था कि धान का सीजन आ रहा है। इसके बावजूद केंद्र की ओर से कोई कार्रवाई नहीं गई। पंजाब में गोदामों को खाली नहीं किया गया। दूसरी ओर, किसानों और आढ़तियों की जो समस्याएं पंजाब से जुड़ी थीं, उन्हें पंजाब सरकार ने बहुत सहज माहौल में बातचीत के जरिए हल कर लिया, लेकिन केंद्र की बात करें तो पंजाब की समस्याएं केंद्र से हल नहीं हो रही हैं।

READ ALSO : मैं फोन नहीं करूंगा, सीधे विज की कॉल आएगी , हरियाणा में BJP विधायक की अधिकारियों को चेतावनी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और केंद्र सरकार पहले ही उनका दिल तोड़ चुकी है। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने की बजाय मरहम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर परिस्थिति में किसानों और किसान संगठनों के साथ खड़ी है।

 Industry Minister Targets The Centre

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments