Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSजगमोहन कंग का AAP को झटका:श्री आनंदपुर साहिब में बिगड़ सकते है...

जगमोहन कंग का AAP को झटका:श्री आनंदपुर साहिब में बिगड़ सकते है चुनावी समीकरण

Jagmohan Singh Kang

पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में चल रही जंग में नया मोड़ आ गया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ से टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी ( AAP) में शामिल हुए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग व उनके बेटे यादविंदर सिंह कंग ने अब आप छोड़ कर कांग्रेस में घर वापसी की है।

उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे की हाजिरी में कांग्रेस जॉइन की है। इस मौके पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव भी हाजिर रहे। इसे आप के लिए झटका समझा जा रहा है। कंग का खरड़ विधानसभा हलके में अच्छा प्रभाव है। हालांकि AAP ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी थी।

2022 में जब विधानसभा चुनाव थे तो कांग्रेस पार्टी ने खरड़ से जगमोहन कंग की टिकट काट दी थी। साथ ही रोपड़ के शराब कारोबारी विजय शर्मा टिंकू को खरड़ से चुनावी मैदान में उतारा था। उस समय कंग ने आरोप लगाया था कि पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने हाईकमान को मिस गाइड कर उनकी टिकट कटवाई है। क्योंकि वह उनसे सीनियर है।

इसके बाद वह आप में शामिल हो गए थे। साथ ही विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब साहिब जहां से चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे थे, उनके खिलाफ प्रचार किया था। इतना ही नहीं उनकी तरफ से चन्नी के खिलाफ गाना तैयार करवाया गया था। इसका भी उन्होंने प्रचार किया था।

READ ALSO : वृषभ राशि समेत इन तीन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

कंग पुराने कांग्रेसी नेताओं से एक हैं। वह 1976 युवा कांग्रेस कांग्रेस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने थे। वह 1992 में पहली बार मोरिंडा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वह 2002 में मोरिंडा और 2012 में खरड़ विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक बने। 2002 वाली सरकार में वह मंत्री थे। 2017 में विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार कंवर संधू से 2012 मतों से चुनाव हार गए थे। जबकि 2022 विधानसभा चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। हालांकि खरड़ में उनका मजबूत आधार है।

Jagmohan Singh Kang

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments