Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Tuesday, October 22, 2024
HomeBREAKING NEWS" हमारे किसानों के ऊपर सीधी गोलियां दागी " किसानों का हरियाणा...

” हमारे किसानों के ऊपर सीधी गोलियां दागी ” किसानों का हरियाणा पुलिस के ऊपर आरोप

Kisan Andolan 2 Updates

हरियाणा-पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर हजारों किसान 52 दिन से डटे हुए हैं। किसानों ने 13,14 व 21 फरवरी को दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन तीनों बार नाकाम रहे। किसानों का आरोप है कि हरियाणा फोर्स की तरफ से पैलेट गन के साथ-साथ SLR की गोलियां भी दागी गई हैं।

उसी गोली से खनौरी बॉर्डर पर 21 फरवरी को युवा किसान शुभकरण की मौत हुई थी। BKU शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजबीर सिंह ने बुधवार को गोलियां दिखाई है। तेजबीर सिंह का कहना है कि ये गोलियां शंभू बॉर्डर पर पानी की टैंकी के साथ खड़े ट्रैक्टर के टायरों और टैंकी से बरामद हुई हैं।

तेजबीर सिंह का आरोप है कि 13 और 21 फरवरी को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सीधी गोलियां चलाई हैं, जिसके सबूत बुधवार को शंभू मोर्चा पर पंजाब की धरती पर खड़े ट्रैक्टर में मिले हैं। ट्रैक्टर के टायर में गोलियां मिली है।

हरियाणा-पंजाब के किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ था। पहले दिन हजारों की संख्या में किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान किसानों में जोश देखने वाला था। शंभू बॉर्डर पर युवा किसानों ने जोश-जोश में पंजाब की तरफ लगाए बैरिकेडिंग को हटा दिया,लेकिन पुलिस-फोर्स ने किसानों को मजबूत बैरिकेडिंग के पास भी नहीं लगने दिया।

READ ALSO :  सिंह और तुला राशि वालों को आर्थिक रूप से मिलेगी तरक्की

किसानों ने अगले दिन 14 फरवरी को फिर दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लगातार आंसू गैस व रबड़ की गोलियां दागी, जिसमें कई किसानों को गंभीर चोटें भी आई। किसानों का आरोप ये भी है कि पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया है।

Kisan Andolan 2 Updates

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments